हैडलाइन

थोक बाजार में बंपर सप्लाई का असर, एक चौथाई हुए प्याज के दाम

मुंबई, महाराष्ट्र के वाशी स्थित एपीएमसी थोक बाजार में पुरानी प्याज की बंपर आवक होने से प्याज के थोक दाम अचानक गिरकर एक चौथाई तक आ गए हैं। अभी पिछले कुछ दिनों तक ही पुरानी प्याज के प्रति किलो थोक दाम 15 रुपये से 20 रुपये थे। सोमवार को थोक मंडी में पुरानी प्याज की आवक अचानक तीन गुना अधिक हो गई। इसके चलते पुरानी प्याज के थोक दाम 5 रुपये से 10 रुपये पर आ गए हैं। थोक आलू-प्याज व्यापारी मानोहर तोतलानी ने बताया कि थोक प्याज मंडी में प्रतिदिन औसतन 80-100 से लेकर 125 गाड़ियों में प्याज की आवक होती है, लेकिन इसकी तुलना में सोमवार को वाशी के एपीएमसी स्थित थोक आलू-प्याज मंडी में करीब 225 से 250 छोटी-बड़ी गाड़ियों में पुरानी प्याज की आवक हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बाजार के बंद आंदोलन की घोषणा होने से किसानों व व्यापारियों ने वाशी थोक मंडी में अधिक मात्रा में प्याज भेज दी। 
दाम घटने से जमाखोरों में खलबली 
पुरानी प्याज की आवक में वृद्धि और थोक दामों में हुई तगड़ी गिरावट से पुरानी प्याज के जमाखोरों में खलबली मच गई है। थोक बाजार से मिली जानकारी के अनुसार नासिक, अहमदनगर, पुणे और धुलिया जैसे जिलों के बड़े व्यापारियों ने किसानों से अधिक मात्रा में प्याज खरीद लिया था और किसानों के ही खेतों में बनाई गई विशेष चालियों में प्याज का संग्रह कर लिया था। जमाखोरों की योजना थी कि जब अक्टूबर और नवंबर में प्याज के दाम बढ़ने लगेंगे, तब वे चालियों में रखी पुरानी प्याज के स्टॉक को बाहर निकालकर तगड़ा लाभ कमाएंगे। नई फसल आने से उनकी यह चाल असफल हो गई। 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...