हैडलाइन

डीएम राहत कोष में जमा करवा दी ईदी की रकम

यह बुलंदशहर स्थित आज़ाद पब्लिक स्कूल की छात्रा इयाना है। इयाना की उम्र महज़ आठ बरस है। आठ बरस की इयाना ने कोरोना से निपटने के लिए ऐसा काम किया है जो 60 बरस के लोग भी ऐसा काम कम ही कर पाते हैं।  

दरअसल, आज ईद के मौके पर इयाना को उसके परिजन और रिश्तेदारों ने ईदी के रूप के 12 हज़ार 200 रुपये खर्च के लिए दिए थे। इयाना ने ईदी की रकम को खर्च करने के बजाय यह रकम डीएम राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया और इयाना अपने परिजनों के साथ खुद डीएम के आवास पर पहुंच गई। इयाना ने अपने परिजनों की मौजूदगी में कैम्प ऑफिस में ईदी की रकम की गुल्लक डीएम रविन्द्र कुमार को सौप दी। इयाना ने डीएम से इस ईदी की रकम को कोरोना पीड़ित परिवार और मजदूरों की मदद के लिए खर्च करने की मंशा जाहिर की है। आपको बता दें कि बुलंदशहर में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए डीएम राहत कोष बनाया गया है। हाल ही में डीएम राहत कोष में इयाना के पिता वासिक आजाद समेत लोग आर्थिक मदद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इयाना की ईदी की रकम भले ही छोटी हो, लेकिन इयाना की दरिया दिली को देख हर कोई हैरत में जरूर है।


बाइट -- इयाना, छात्रा आज़ाद पब्लिक स्कूल


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...