हैडलाइन

नाबालिग ने अस्पताल के टॉइलट में दिया प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म, घटना के बाद डरकर भागी

मुंबई, मुंबई के विरार इलाके में स्थित एक अस्पताल में एक सात महीने के प्री-मैच्योर बच्चे का शव बरामद किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अस्पताल के टॉइलट में शौच के दौरान इस बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद घबराकर वह वहां से भाग गई थी। बाद में जब अस्पताल का टॉइलट जाम हुआ तो अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल सकी। बच्चे का शव बरामद होने के बाद अब विरार पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिए उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सैनिटरी विभाग के कर्मचारी विरार स्टेशन के पास बने अस्पताल के शौचालय की सफाई के लिए पहुंचे थे। यहां एक शौचालय को जाम देखकर कर्मचारियों ने जब इसकी जांच की तो कमोड में एक नवजात बच्चे का सिर दिखाई दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अस्पताल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। चिकित्सकों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग के लोगों की मदद से दोपहर ढाई बजे कमोड तोड़कर बच्चे का शव टॉइलट के बाहर निकाला गया। 
गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुई घटना 
इस बारे में अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विपिन जैन ने बताया कि यह पूरी घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुई। उन्होने कहा कि सीसीटीवी में एक सुबह करीब 4 बजे एक नाबालिग को अस्पताल परिसर में देखा गया है, जो कि पेट के दर्द की शिकायत लेकर यहां पहुंची थी। अस्पताल की नर्सों के मुताबिक नाबालिग को सुबह के वक्त अस्पताल के टॉइलट में जाते हुए भी देखा गया था। 
नाबालिग से पुलिस ने की पूछताछ 
वहीं पुलिस का कहना है कि 17 साल की नाबालिग ने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म देने की बात स्वीकारी है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने अपने बयान में कहा है कि वह शौचालय में नित्यक्रिया के लिए पहुंची थी लेकिन उसे बच्चे के जन्म के बारे में पता नहीं चला। वहीं बच्चे के कमोड में गिरने से घबराकर वह वहां से भाग गई और फिर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने बच्चे को वहीं छोड़कर मौके से चले जाने का निर्णय लिया। 
दो महीने पहले दी गई थी रेप की शिकायत 
विरार थाने के पुलिस अधिकारी धनश्याम आधव के मुताबिक जिस नाबालिग युवती द्वारा बच्चे को जन्म देने की बात कही जा रही है, उसके परिवार ने दो महीने पहले पुलिस को उसका रेप किए जाने की शिकायत दी थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना से पहले नाबालिग युवती यहां नौकरानी के रूप में कुछ घरों में काम किया करती थी। इसी दौरान एक शख्स ने उसका रेप किया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में पूर्व में पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज किया गया था। 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...