हैडलाइन

सौ वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से ठीक होकर लौटे घर


कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर यह है कि मुंबई विक्रोली के सौ साल के बुजुर्ग रामलाल माली कोरोना को हरा कर 25  दिन बाद अपने घर लौटे हैं . घाटकोपर स्थित बीएमसी के राजवाड़ी हॉस्पिटल में पिछले माह 21 मई को कोरोना  बाधित रामलाल माली को एडमिट किया गया था, तब उनकी स्थिति गंभीर थी, लेकिन बीएमसी के राजावाड़ी हॉस्पिटल के  डॉक्टरों की टीम ने अपनी डीन डॉ. विद्या ठाकूर के नेतृत्व में अथक प्रयास से और  रामलाल माली की इच्छाशक्ति ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ कर दिया. सोलह जून  हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते वक्त डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और  शिवसेना रत्नागिरी जिल्हा संपर्कप्रमुख सुधीर भाऊ मोरे, शिवसेना उपविभाग प्रमुख सुनिल मोरे, सहित स्थानीय समाजसेवकों ने रामलाल माली पर फूलों की वर्षा की. सौ वर्षीय रामलाल माली ने उस बात को झुठला दिया जो कहा जाता है की बुजुर्ग लोगों के लिए कोरोना घातक है. साथ ही रामलाल माली  ने कोरोना के मरीजों का हौसला और भी बढ़ा दिया है.


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...