हैडलाइन

लॉकडाउन में अनोखी शादी


   बरेली की बवन पुरी की रहने वाली शिवानी कश्यप का विवाह एक अनोखे ढंग से कराया गया। जिसमे समाजसेवी  शिवानंद महाराज संजय मिश्रा ने लोगों से भिक्षा के रूप में शादी में देने वाले सामान की मांग की और लोगों ने घरेलू सामान ,राशन बर्तन, कपड़े आदि समान की व्यवस्था कर शादी को सम्पूर्ण बनाने में मदद की।

आपको बता दें बवन पूरी की रहने वाली शिवानी की शादी लॉकडाउन से पहले तय कर दी गई थी लेकिन लॉक डाउन में काम ना मिलने की वजह से उनके पिता शादी करने में असमर्थ थे। शिवानी के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। लॉक डाउन हो जाने की वजह से काम बंद हो गया था। तो शादी करने में असमर्थ थे ऐसे में दुल्हन की बहन पूजा ने "प्रयास एक समर्पण दिव्य अलौकिक धाम सेवा ट्रस्ट असहाय को सहाय " संस्था से अध्यक्ष शिवानंद महाराज संजय मिश्रा से अपनी बहन की शादी में मदद करने की गुहार लगाई। जिसके बाद उन्होंने तमाम लोगों से भिक्षा के रूप में शादी में देने वाले सामान की मांग की और लोगों ने घरेलू सामान ,राशन ,बर्तन ,कपड़े , इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि की व्यवस्था की। जिसके बाद शिवानी का विवाह हो सका। शिवानी की शादी हो जाने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। शिवानी का पूरा परिवार उन सभी का धन्यवाद करता है जिन लोगों ने शादी कराने में मदद की है। वही इस मौके पर समाजसेवी निहाल सिंह, पूरन लाल लोधी ,डॉ चंचल गंगवार पूर्व चेयरमैन, राजीव कुमार गुप्ता, रवि यादव प्रतिनिधि सांसद मोहित गुप्ता  राहुल कुमार मिश्रा, राजीव पाल, आदि तमाम लोगो ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

अभिषेक कुमार बरेली।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...