हैडलाइन

महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 10,576पर की नए मा


महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने मुंबईकरों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। आर्थिक राजधानी में इन मामलों से एक तरफ जहां पूरा व्यापार ठप्प पड़ा हुआ है वहीं लोगों की सेहत व माली हालत का बुरा हाल होता जा रहा है। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 10,576 नए मामले दर्ज किए गए तथा 280 लोगों की मौत हुई है। जबकि मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1310 नए मामले सामने आए। मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 58 लोगों की मौत हुई है इसके साथ ही यहां कोरोना महामारी के अब तक कुल 104678 मामले सामने आए हैं तथा राज्य में बुधवार को 5552 मरीज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,607 हो गई, जिसमें 1,87,769 रिकवर और 12,556 मौतें शामिल हैं।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे 10576 में नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना महामारी के अब तक कुल 33 लाख 7 हजार 607 मामले सामने आए हैं। इसमें कुल एक्टिव केस 136980 है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में बुधवार को 5552 मरीजों ने कोरोना को मात दी। पूरी तरह ठीक होने के बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अब तक कुल 1,87,769 Covid-19 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।


Most Popular News of this Week