हैडलाइन

फीस न दे पाने पर स्कूल ने सात साल के बच्चे को घर जाने से रोका, केस दर्ज

मुंबई, महाराष्ट्र के लातूर जिले में माता-पिता द्वारा फीस ना भर पाने के कारण सात वर्षीय बच्चे को घर ना जाने देने के आरोप में स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कथित घटना शुक्रवार को लातूर जिले की उदगीर तहसील में उदय कॉलोनी में एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के माता-पिता ने मौजूदा साल के लिए 12,000 रुपये की फीस नहीं दी थी और साथ ही पिछले साल का छह हजार रुपये का बकाया भी नहीं दिया था। स्कूल अधिकारियों ने शुक्रवार को कथित तौर पर लड़के को स्कूल बस से घर नहीं जाने दिया और उसे स्कूल के कार्यालय में बैठने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसके पिता स्कूल पहुंचे और उसे घर लेकर गए। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता ने स्कूल के संबंधित शिक्षक, सेक्रेटरी और निदेशक के खिलाफ उदगीर ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले की जांच चल रही है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...