हैडलाइन

नई दिल्ली : मुकेश बांकनेरिया गिरोह का बदमाश दबोचा, 4 पिस्टल, 9 कार बरामद

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश बांकनेरिया गिरोह का है सक्रिय सदस्य है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने 4 पिस्टल, 7 कारतूस, चोरी की 9 कार और 6 स्कूटी बरामद की है। पुलिस की मानें तो आरोपी यूपी से हथियार लाकर उसकी आपूर्ति दिल्ली-एनसीआर में करता था।
क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर बीके सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश प्रदीप 29 नवंबर को बवाना इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रदीप को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि वह नरेला थाने का घोषित बदमाश है। उसने यह भी खुलासा किया कि वह हथियार की तस्करी के साथ ही शराब तस्करों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराता था। बाद में उसकी निशानदही पर चोरी की कार और स्कूटी बरामद की गई। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में यूपी के कासगंज सहित दिल्ली में छापेमारी कर रही है।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...