हैडलाइन

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में गुरुवार को पुरानी रंजिश में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल मोहित जाटव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
घायल मोहित जाटव परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहता है, वहीं आरोपी मोहित मुरादनगर का रहने वाला है। आरोपी घायल मोहित के भाई का दोस्त था। दिवाली के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तभी से तनातनी चल रही थी। गुरुवार शाम को मोहित गाजीपुर में नजर आया तो मोहित जाटव ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर मोहित ने पिस्टल निकाल कर मोहित जाटव को गोली मार दी। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

सुषमा स्वराज के जीवन पर...

देश की प्रखर राजनेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...