हैडलाइन

अर्धनग्न अवस्था में नोएडा से दिल्ली के लिए किसानों ने किया कूच, लगा जाम

दिल्ली : नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर के आसपास पिछले 11 दिन से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के सदस्यों ने दिल्ली कूच करना शुरू कर दिया है। नोएडा से किसान संगठन के लोग दिल्ली में एंट्री कर रहे हैं। ये सभी अर्धनग्न अवस्था में हैं। किसानों के प्रवेश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है और कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया है।

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के सदस्यों का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में संगठन के सभी किसान अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हम पहले से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे हैं। आज हम सभी कालिंदी कुंज बॉर्डर से दिल्ली कूच करेंगे। हम रुकने वाले नहीं हैं। दिल्ली जाकर सरकार से अपनी बात मनवा के रहेंगे।

बीते 11 दिनों से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के किसान दिल्ली के यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सरकार तीनों कानूनों को वापस ले। किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। छठे दौर की बातचीत 9 दिसंबर को प्रस्तावित है।

इसी बीच 8 दिसंबर यानी सोमवार को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों को कई राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और इंडियन टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन ने भी 8 दिसंबर के भारत बंद में किसानों का साथ देने का ऐलान किया है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...