हैडलाइन

नई दिल्ली : जनकपुरी इलाके में लाल बत्ती पर कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नई दिल्ली : जनकपुरी इलाके में लाल बत्ती पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। लाल बत्ती पर रुके साइकिल सवार को पहले गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और फिर चालक अधेड़ व उसकी साइकिल को घसीटते हुए फुटपाथ से टकरा गई। साइकिल के साथ अधेड़ फुटपाथ और कार के बीच दब गया। आरोपी गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जनकपुरी थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल 42 वर्षीय फूलचंद की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कार के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक फूलचंद परिवार के साथ सदर बाजार दिल्ली कैंट में रहता था। 4 दिसंबर की सुबह 5.45 बजे वह जनकपुरी से दिल्ली कैंट अपने घर की ओर जा रहा था। दादा सतराम ममतानी रोड पर काली माता मंदिर के पास लाल बत्ती होने के चलते वह रुक गया। इसी दौरान गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। फूलचंद के साथ साइकिल गाड़ी में फंस गई। वहीं आरोपी ने भागने के चक्कर में गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। कार चालक फूलचंद को साइकिल के साथ घसीटता हुआ आगे ले जाकर फुटपाथ से टकरा गया। इससे फूलचंद गाड़ी और फुटपाथ के बीच फंस गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी वहीं गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश कर रही है।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...