हैडलाइन

सरकार के कृषि आधारित उद्योग रोकेंगे उत्तराखंड से पलायन - सुबोध उनियाल

सरकार के  कृषि आधारित उद्योग रोकेंगे उत्तराखंड से पलायन - सुबोध उनियाल 




मुंबई:  उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने आज यहां बताया कि जैविक खेती व मधुंमक्खी पालन जैसे राज्य सरकार के कृषि आधारित उद्योग राज्य से प्रतिभाओं का पलायन भी रोक रहे हैं और सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग से भी लोग उत्तराखंड में व्यवसाय बढा रहे हैं।मुंबई आगमन पर पहले  उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का सम्मान हुआ।मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रवासी स्नेह सम्मेलन में कृषि मंत्री उनियाल ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।


 अभियान संस्था द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की स्मरणीका "मुंबई के नंदा केदार" का विमाचन भी किया गया।मुंबई भाजपा के सभागृह में सोमवार को कृषि मंत्री उनियाल ने मुंबई की सभी उत्तराखंड की संस्थाओं को एकजुट होने का आव्हान किया।मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने उत्तराखण्डीयों के त्याग व पुरुषार्थ की तारिफ की।पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने राज्य सरकार द्वारा वाशी में बने उत्तराखंड भवन में कोई एक अधिकारी नियुक्त करने की मांग की ताकि गाँव की समस्या का यही समाधान हो सके।


     इस अवसर पर गढवाल भ्रातृ मंडल के महासचिव रमणमोहन कुकरेती ,विजयापंत तुली,सुशीला कानपुडे आदि लोग उपस्थित थे।संचालन महेंद्र सिंह गोसाई ने किया।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...