अणुशक्ति नगर बीजेपी अध्यक्ष दिनेश बबलू पांचाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न
मुंबई: हाल ही में अणुशक्ति नगर बीजेपी अध्यक्ष दिनेश बबलू पांचाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ , जिसमे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन किया.
अणुशक्ति नगर के आँगन हॉल में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मुंबई बीजेपी के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता भालचंद्र शिरसाठ ने
कार्यकर्ताओं को
केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी . साथ ही उन्होंने वर्तमान बीएमसी और राज्य के सत्ताधारियों की नाकामी को भी गिनाया.
इस दौरान दिनेश बबलू पांचाल सहित सभी ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और अबकी चुनाव में यह बदलाव नज़र आएगा.