हैडलाइन

10 दिन से लापता था व्यापारी, पनवेल में मिली लाश

मुंबई, मुंबई स्थित घाटकोपर के व्यापारी राजेश्वर उदानी का कत्ल कर दिया गया है। उनकी लाश पनवेल के मेरे गांव इलाके में मिली है। राजेश्वर पिछले 10 दिन से लापता थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश्वर की लाश दो- तीन दिन पहले ही मिल गई थी लेकिन उसकी शिनाख्त शुक्रवार को ही हो पाई। राजेश्वर का डायमंड का भी बिजनेस था और वह पेशे से डिवलेपर भी थे। 28 नवंबर को वह अपने ड्राइवर के साथ जा रहे थे, तभी उन्होंने विक्रोली हाइवे पर गाड़ी रुकवाई। करीब 50 मीटर दूरी पर एक दूसरी गाड़ी आई। वह अपनी गाड़ी से उतरकर उसमें बैठे। उन्होंने पहली वाली गाड़ी के ड्राइवर को गाड़ी घर पर छोड़ने को कहा। जब वह 24 घंटे तक घर नहीं आए, तो पंत नगर पुलिस स्टेशन में परिवार द्वारा मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस को जांच में उनका आखिरी लोकेशन मुलुंड-एरोली इलाके का मिला। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि लापता होने के बाद फिरौती का कोई कॉल नहीं आई। पुलिस व्यापारी के मोबाइल डेटा से केस की कड़ियां सुलझाने की कोशिश कर रही है। जिस इलाके से वह गायब हुए, वहां से आगे के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं, ताकि विक्रोली हाइवे पर जिस दूसरी गाड़ी में वह बैठे, उस गाड़ी के नंबर की डिटेल और उसमें बैठे लोगों की शिनाख्त की जा सके। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...