हैडलाइन

एक दिन में 1,007 उड़ानों की हुई आवाजाही

मुंबई: देश के सबसे व्‍यस्‍त हवाई अड्डे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बना डाला. मुंबई हवाई अड्डे ने बड़ी संख्या में विमानों के आगमन-प्रस्थान के प्रबंध के मामले में एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की और एक दिन में 1,007 उड़ानों की आवाजाही संभालने का नया रिकॉर्ड बना. इससे पहले इसी साल जून में इस हवाई अड्डे पर 24 घंटे में 1003 बार विमानों का आगमन-प्रस्थान का रिकॉर्ड बना था. सूत्रों ने कहा कि प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की राजस्थान के उदयपुर में शादी से पहले हो रहे कार्यक्रमों में विशेष/चार्टर्ड विमानों से आने जोने वालों के चलते मुंबई हवाई अड्डे पर व्यस्तता बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि मुंबई से कई राजनेता, उद्योगपति और बॉलिवुड हस्तियां समारोह में शिरकत करने के लिये निजी विमान से पहुंचे हैं. मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (माइल) के प्रवक्ता ने शनिवार को 1007 विमानों की आवाजाही की पुष्टि की है लेकिन आवाजाही बढ़ने के कारण के बारे में नहीं बताया है. ईशा अंबानी की शादी उद्यमी पिरामल परिवार के आनंद पिरामल से बुधवार को होगी. विवाह मुंबई में अंबानी के घर एंटिलिया में सम्पन्न होगा.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...