हैडलाइन

वर्षा गायकवाड़ के हाथों तिलक नगर में सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरण

मुबंई-–-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गत वर्षों की भांति इस साल भी मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी की तरफ से वीर सेनिटेरियम हाल तिलक नगर में सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और मास्क, सेनिटायजर का वितरण वर्षा गायकवाड़ के हाथों किया गया।

         इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री प्रोफेसर वर्षा गायकवाड़ ने महिलाओं को माईक पर संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों को राशन और कपड़ा चाहिए।आज सम्पूर्ण मुंबई में अशोक भाई जगताप के मार्गदर्शन में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की चीजों का वितरण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरफ से किया जा रहा है।आज उसी संदर्भ में मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल के कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी की तरफ से महिलाओं को मुफ्त साड़ी दिया जा रहा है।इसके लिए मुंबई अध्यक्ष एस अरुणाचलम और कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी का अभिनंदन करना चाहती हूं।आगामी मनपा चुनाव 2022 में इस 149 वार्ड से कांग्रेस का नगर सेवक चुनकर जाना चाहिए।

वर्षा गायकवाड़ ने सेल्वाराज स्वामी को विश्वास दिलाया कि आपको जब भी जहां भी मेरी जरूरत हो मैं आपके साथ रहूंगी।उनके हाथों 5 महिलाओं को साड़ी बांटी गई।

कार्यक्रम के आरंभ में वर्षा गायकवाड़ और  मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे ने स्व एकनाथ गायकवाड़ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और मोमबत्ती जलाकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।

           कार्यक्रम में उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव,मुंबई तमिल सेल महासचिव पी महालिंगम,मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य निलेश नानचे उपाध्यक्ष उन्यार पांडियार,मुंबई सलाहकार बाबू भाईऔर राजन पलानी,जिला अध्यक्ष अबू नाडार,रंग कृष्णन,शंकर खड़तरे,यतीन सालवी,अर्जुन मुल्तानी और कई कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। एस ए एंथोनी,सैयाजी गायकवाड़,देवानंद बोरूडे,जयरामन कलियानंद ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

          समापन पर सेल्वाराज स्वामी ने वर्षा गायकवाड़ और सभी नेताओं को विशाल पुष्पहार देकर उनका सम्मान करते हुए आभार जताया।राजन पलानी ने कार्यक्रम का सूत्र संचालन किया।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...