हैडलाइन

कॉलेज में रस्साकसी खेलने के दौरान अटैक छात्र, मौत

मुंबई, रस्साकसी खेलते वक्त अचानक गिरे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विपिन (22) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विपिन के.जे. सोमैया कॉलेज में पढ़ता था और शुक्रवार को वह कॉलेज में रस्साकसी का खेल, खेल रहा था। इस पूरे मामले का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ बच्चे रसा-कसी का गेम खेल रहे हैं। तभी अचानक एक बच्चा जमीन पर गिर जाता है और अचेतन अवस्था में चला जाता है। इसके बाद साथ के बच्चे उसे उठाने की कोशिश करते हैं, मगर वह नहीं उठता है। इसके बाद उसे बीएमसी के राजावाडी अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

राजावाडी अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर विद्या ठाकुर ने कहा कि 'बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं थे। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है।' विशेषज्ञों ने बताया कि अचानक गिरने से हुई मौत के पीछे मुख्यत: दिल से जुड़ी बीमारियां वजह होती हैं। संभवत: यह अटैक या कार्डिएक अरेस्ट का मामला होगा। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...