हैडलाइन

म्हाडा लॉटरी: 1384 घरों के मालिक का फैसला आज

म्हाडा लॉटरी: 1384 घरों के मालिक का फैसला आज
मुंबई : महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के 1384 घरों के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से लॉटरी निकाली जाएगी। इसके लिए बांद्रा पूर्व के गृहनिर्माण भवन में लॉटरी निकालने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस लॉटरी का म्हाडा के वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे मुंबईकर लकी ड्रॉ को घर बैठे देख सकते हैं। 
म्हाडा के अनुसार, सभी वर्गों के घर के लिए कुल 1 लाख 64 हजार 458 आवेदन वैध पाए गए हैं, जबकि 4 आवेदन को अवैध पाया गया है। इनके नाम और कारण प्राधिकरण के वेबसाइट पर जारी किया गया है। गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता की अध्यक्षता में म्हाडा के अध्यक्ष उदय सामंत के हाथों लॉटरी निकाली जाएगी। इस अवसर पर मुंबई शहर के मंत्री सुभाष देसाई, विनोद तावडे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 
बढ़ीं दिल की धड़कनें 
दादर के एक आवेदक ने बताया कि वह निम्न श्रेणी में घर के लिए तीसरी बार आवेदन किया है। पिछली दो बार उसका नाम नहीं आया था। इस बार लॉटरी को लेकर उसकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...