हैडलाइन

भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तुरंत गिरफ्तार करें: पूर्व मंत्री नसीम खान का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र

भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तुरंत गिरफ्तार करें:

पूर्व मंत्री नसीम खान का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र


●ग्लोबल चक्र न्यूज डेस्क 

 मुंबई: पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब (S.A.W.) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे मुंबई और महाराष्ट्र सहित देश भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची।  इसको लेकर मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त आक्रोश है। ऐसा आरोप लगाते हुये पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान ने मांग की है कि राज्य सरकार इस आक्रोश पर संज्ञान लेकर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम बनाकर कड़ी कार्रवाई करे.


 इस संबंध में नसीम खान ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण और गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल को पत्र लिखा है.  पत्र में आगे कहा गया है कि मुस्लिम समुदाय ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया है।  नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ मुंबई के पायधुनी और ठाणे जिले के भिवंडी और मुंब्रा पुलिस थानों में भी पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।  लेकिन इन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, इसलिए मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश और गुस्सा है।  नसीम खान ने कहा कि इस नाराजगी को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए.


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...