हैडलाइन

यूपी के राजनीतिक इतिहास में आज़मगढ़ की जीत मील का पत्थर साबित होगी- अमरजीत मिश्र

यूपी के राजनीतिक इतिहास में आज़मगढ़ की जीत मील का पत्थर  साबित होगी- अमरजीत मिश्र 

निरहुआ की जीत पर अंधेरी में बँटे लड्डू 


मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा है कि उत्तरप्रदेश के राजनीतिक इतिहास में आज़मगढ़ की जीत मील का पत्थर साबित होगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों व पूरे प्रदेश की चुस्त क़ानून व्यवस्था पर समग्र उत्तरप्रदेश के नागरिकों की मुहर है। श्री मिश्र ने कहा कि योगी है तो मुमकिन है। 

मुंबई के उत्तरभारतीय नेता अमरजीत मिश्र ने निरहुआ की जीत पर अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के एम आइ डी सी  में भाजपा नेता मुरजी पटेल द्वारा लड्डू बाँटे गए  और कहा कि इस बार आज़मगढ़  विकास के लिए योगी के संग आने को बेताब दिखाई पड़ रहा था ।भाजपा नेता श्री मिश्र के अलावा कई भाजपा नेता मुंबई से निरहुआ के प्रचार में शामिल होने आज़मगढ़ गए थे। उन्होंने कहा क़ि पिछले रविवार को अकबेलपुर व बिलरियागंज में हुई सीएम योगी की सभा में ही यह दिख गया था कि आज़मगढ़ से भाजपा की जीत पक्की है। 

 औद्योगिक  विकास की दौड़ में पिछड़ा आज़मगढ़ अब यूपी में नंबर वन बनेगा। सपा के  लोगों ने इस ज़िले को अपनी जागीर समझते हुए इसके विकास के बारे में कभी सोचा ही नहीं। जिस तरह अमेठी में राहुल गांधी का पराभव हुआ उसी तरह आज़मगढ़ में भी समाजवादी पार्टी परास्त हुई। आज़मगढ़ के दिन अब बहुरेंगे। अब गरीब का बेटा यहाँ से सांसद बन गया है। 


      महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में   फ़िल्मसिटी मुंबई के उपाध्यक्ष रहे भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने कहा कि एक सामान्य घर का नवजवान निरहुआ मुंबई जाकर अपनी मेहनत से एक मुक़ाम हासिल करता है वही ग़रीबों का दर्द भी समझ सकता है। अखिलेश जैसे जो सोने का चम्मच मुँह में लेकर पैदा हुये हैं , वे हमेशा कमजोर लोगों का उपहास उड़ाएँगे। श्री मिश्र ने कहा कि अब आज़मगढ़ की अराजकता को ख़त्म किया जाएगा। 

    श्री मिश्र ने कहा कि यह मोदी - योगी के विकास कार्यों का परिणाम तो है ही। साथ ही यह डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों की भी विजय है। जिस दिन मतदान हुआ। उस दिन २३ जून था। यह वही दिन था जब जनसंघ  के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने  देश की एकता अखंडता को बरकरार रखने के लिए अपना बलिदान दिया था। डॉक्टर मुखर्जी जम्मू कश्मीर में उन दिनों जारी परमिट प्रथा के ख़िलाफ़ बिना परमिट लिए जम्मू कश्मीर में प्रवेश किए थे। और कह दिया था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान व दो निशान नही चलेगा। डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान से देश में क्रांति हुयी थी। 

आज मोदी जी ने परिवारवाद के ख़िलाफ़ जो शंखनाद किया। आज़मगढ़ की जनता ने उस पर मुहर लगा दी।


भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने कहा कि उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव व आजम खान ने सांसद रहते हुए विधायक का चुनाव क्यों लड़ा? उनका यह अहंकार ही लोकतंत्र का मखौल उड़ाते हुये दिखाई पड़ता है। आज़मगढ़ व रामपुर को अपनी जागीर समझनेवालों को जनता ने उत्तर दे दिया है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

मध्य रेल्वेच्या भोंगळ...

मध्य रेल्वेच्या ढिसाळ नियोजनाचा आणि विस्कळीत वेळापत्रकाचा फटका सोमवारी...