हैडलाइन

उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष गणेश खनकर ने 'समग्र सावरकर दर्शन' कार्यक्रम आयोजित किया

उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष गणेश खनकर ने 'समग्र सावरकर दर्शन' कार्यक्रम आयोजित किया


विख्यात अभिनेता और वक्ता श्री शरद पोंक्षे ने भावपूर्ण शब्दों में विषय को रखा 


मुंबई, २९ जून २०२२: स्वातंत्र्य वीर सावरकर देश के महान सपूत स्वतंत्रता सेनानी थे। महाराष्ट्र के वीर सावरकर ने ब्रिटिश सरकार से लोहा लिया और काला पानी की सजा पाकर असीमित यातनाओं को सहा। बंदी के रूप में जहाज से समुद्र में कूदने वाले साहसिक सावरकर पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। 

उत्तर मुंबई भाजपा नेता सां. गोपाल शेट्टी ने बोरीवली पश्चिम में विशाल सावरकर उद्यान निर्माण कर भव्य प्रतिमा स्थापित की और प्रतिवर्ष स्वातंत्र्य वीर सावरकर व्याख्यान आयोजित करते हैं। 

उन्हीं के पदचिन्हों पर चल भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खनकर ने सहयोग प्रतिष्ठान के अंतर्गत बोरीवली पूर्व के स्वातंत्र्यवीर सावरकर नगर में समग्र सावरकर दर्शन का व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया। 

प्रखर हिंदुत्ववादी विचारधारा के वक्ता, स्वातंत्र्यवीर सावरकर के संदर्भ में प्रसिद्ध विचारक चिंतक अभिनेता शरद पोंक्षे समग्र सावरकर दर्शन के प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। 

अपने ओजस्वी वाणी के मुखर वक्तव्य से उपस्थित सावरकर भक्तों को झकझोर कर रख दिया। इतिहास के अनेक मर्म याद कर वर्तमान कांग्रेसी नेताओं को मार्मिक टिप्पणी भी की। शरद पोंक्षे ने कहा की "हिंदू समाज शीघ्र जागरूक नहीं होता, उसे जाग्रत करना पड़ता है। लेकिन एक दफा हिंदू जाग्रत हुआ तो आगे किसीकी भी नही सुनता।"

सांसद गोपाल शेट्टी के वरद हस्तों से सावरकर जी का रेखाचित्र देकर शरद पोंक्षे का सत्कार किया गया। सां.शेट्टी ने गणेश खनकर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। 

भाजपा युवा नेता गणेश खणकर ने अपने प्रास्ताविक में सांसद शेट्टी के द्वारा निर्मित सावरकर उद्यान के निर्माण संस्मरण सुनाए। स्वातंत्र्यवीर सावरकर के विचार सतत समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ते रहने चाहिए ऐसा खणकर ने कहते हुए वक्ता पोंक्षे जी ने अमूल्य समय दिया इस हेतू धन्यवाद दिए। 

शरद पोंक्षेने अपने वक्तव्य के आरंभ में सांसद गोपाल शेट्टी के कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। 

स्वातंत्र्य वीर सावरकर नगर ने आनेवाले भविष्य में एक स्मारक खड़ा करने की इच्छा और संकल्प गणेश खणकर ने लिया। 

सहयोग सेवा प्रतिष्ठान के द्वारा स्वातंत्र्य वीर सावरकर नगर के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सावंत का सत्कार किया गया। 

सेवा सहयोग प्रतिष्ठान के एवम् भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। 

अभिनेता शरद पोंक्षे, सांसद गोपाल शेट्टी, वरिष्ठ भाजपा नेता एड जे.पी.मिश्रा, श्रीकांत पांडे, प्रकाश दरेकर,  नरेंद्र सावंत, मोतीभाई देसाई, बाबा सिंह, युनुस खान, श्री भोंसले, रश्मि भोंसले आदि अनेक मान्यवर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले...

भारतीय संगीत क्षेत्रातील ज्येष्ठ गायिका, पद्मविभूषण व महाराष्ट्र भूषण...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

बाळासाहेबांचे विचार...

वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे यांचे नाव घेण्याचा अधिकार संजय...