हैडलाइन

चेंबूर में प्रिंसिपल के नाम पर चौक का नामकरण

चेंबूर में प्रिंसिपल के नाम पर चौक का नामकरण


●Global Chakra News/Sandhya Shrivastava

मुंबई:  रविवार को सिंधी सोसायटी, चेंबूर में स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल एवं जूनियर काॅलेज (हिंदी माध्यम) के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय बी.डी.उपाध्याय के नाम पर एक चौक का नामकरण किया गया। चौक का अनावरण वार्ड क्रमांक 152 की नगरसेविका आशाताई सुभाष मराठे के द्वारा किया गया। अब यह चौक 'प्रिंसिपल बी.डी.उपाध्याय चौक' के नाम से जाना जाएगा। 


       इस अवसर पर विवेकानंद एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश मलकानी, ट्रस्टी सदस्य पपन सहेजा, डाॅ. प्रकाश लुल्ला, प्रभाग समिति के अध्यक्ष महादेव शिवगण, चेंबूर घाटला के नगरसेवक अनिल पाटणकर, ठक्कर बप्पा काॅलनी के नगरसेवक राजेश फुलवारिया, पूर्व नगरसेविका राजेश्री पालांडे, वरिष्ठ पत्रकार और निर्भय पथिक सांध्य दैनिक के संपादक अश्विनी कुमार मिश्र, उत्तर भारतीय समाज दक्षिण-मध्य जिला मुंबई के अध्यक्ष विनय दुबे , विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एच.एस.उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ.ए.के.सिंह के अतिरिक्त अन्य शिक्षक मौजूद थे। बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


       इसके पूर्व विद्यालय के सभागार में संपन्न हुए कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सत्कार किया गया। पूर्व शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संगठन 'विवेकानंद ज्योति संघ' (पंजीकृत) के द्वारा चौक नामकरण समारोह का आयोजन किया गया गया। संगठन के अध्यक्ष और विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक वशिष्ठ ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संगठन पिछले अनेक वर्षों से विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक कार्यक्रम और योजनाएं संचालित कर रहा है। विशेषकर आर्थिक रूप से असक्षम विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग, अतिरिक्त कोचिंग की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाती है। संगठन की स्थापना वर्ष 2011 में की गयी थी। संगठन के साथ करीब चार हजार पूर्व विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।

 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...