हैडलाइन

'श्रीसिद्धिविनायक तेरा महिमा है अपार' का रिकार्डिंग सम्पन्न

'श्रीसिद्धिविनायक तेरा महिमा है अपार' का रिकार्डिंग सम्पन्न


●ग्लोबल चक्र न्यूज 

मुंबई: श्रीसिद्धिविनायक तेरा महिमा है अपार।इसमें तो शायद ही किसी को कोई संदेह होगा।इसलिये कि प्रभादेवी स्थित श्रीसिद्धिविनायक मंदिर में विराजमान गणपति बाप्पा की चौकठ पर मत्था टेकने के लिये केवल मुंबई ही नहीं बल्कि देश के कोने कोने से रोज हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।श्रीसिद्धिविनायक बाप्पा के दर से कभी कोइ खाली हाथ नहीं लौटता है।यह बात कही है मंदिर ट्रस्ट के विश्वस्त सर्वश्री राजाराम देशमुख ने।उन्होनें पत्रकारों को सम्बोधित करते यह भी कहा कि श्रीसिद्धिविनायक गणपति बाप्पा के भक्त बड़ी बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।

मूर्ति कलाकारों ने मुंबई के हर गली से सड़क तक पांडाल बनाकर बाप्पा की आकर्षक मूर्तियों को सजा रखी है।उनके भक्त अपनी हैसियत के हिसाब पेशगी रकम से मन पसंद मूर्ति को अपने घर के लिए आरक्षित कर रहे हैं।  

ऐसे में मुंबई के एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक गीतकार कपिलदेव खरवार ने गणेश भक्तों की भावनाओं पर आधारित गीत,गणपति बाप्पा लवकर आओ।कोरे कागज के पन्ने पर उतार दिया है।भोजपुरी अभिनेता गायक धर्मेन्द्र खरवार ने गीत को सांचे में ढ़ाल दिया है।पार्श्वगायिका शैलजा मिश्रा और पार्श्वगायक रवि धनराज की कोरस आवाज ने इस भक्ति गीत को गणेश भक्तों के लिये खास बना दिया है।रिकार्डिस्ट प्रबीर सरकार ने गोरेगांव(प)ऑटो मैन स्टुडियो में इस भक्ति गीत को रिकार्ड कर दिया है।कपिलदेव खरवार ने तमाम भारतीय वाद्य यंत्रों के सहयोग से इस गीत को स्वरबद्ध कर श्रीसिद्धिविनायक के भक्तों के लिये खास बना दिया है।

श्रीदेशमुख ने यह भी कहा कि गणेश भक्तों को तो पहले से ही गणपति बाप्पा की सवारी का इंतजार था।अब उनको इस गीत और इसकी विडियो के आने का इंतजार रहेगा।


फोटो: कपिलदेव खरवार


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...