हैडलाइन

उत्तर भारतीय संघ में डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी का उद्घाटन सम्पन्न

उत्तर भारतीय संघ में डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी का उद्घाटन सम्पन्न


●कपिलदेव खरवार 

     मुंबई: बांद्रा पूर्व स्थित उत्‍तर भारतीय संघ भवन में गुरुवार को पूर्व राजनेता और वरिष्ठ साहित्यकार,पत्रकार स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन उनकी बेटी सेवा निवृत अध्यापिका डॉ. मंजू पांडेय और सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी के हाथों सम्पन हुआ।कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने किया था।

लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के पश्चात मंच से सैकडों उत्तर भारतीय समाज के प्रबुद्ध लोगों को सम्बोधित हुए अनुराग त्रिपाठी अपने पिता की यादों में खो गए और कहा, बाबूजी बहुत ही सॉफ्ट स्वभाव व्यक्ति थे। उन्‍होंने हमें कभी नहीं डांटा। हमारा परिवार इतना साधारण था कि अन्य बच्चों की तरह हम भी दूसरों के घर टीवी देखने जाते थे। पिताजी नगर विकास, आवास मंत्री तक रहे, लेकिन उनके पास खुद का घर तक नहीं था। हम लोग नानाजी के मकान में रहते थे। बाबूजी के आसपास ईमानदार कार्यकर्ता थे और उन्‍होंने डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी को ईमानदार बनाया। आलम यह होता था कि पिताजी के जागने के पहले उनसे मिलने वालों की लंबी-चौड़ी भीड़ जमा हो जाती थी। उन्‍होंने सभी का साथ दिया, यही वजह है कि उनके निधन के 20 साल बाद भी हम उन्हें याद कर रहे हैं। संतोष आरएन सिंह के बारे में अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने पिता जैसी बहादुरी दिखा रहे हैं। उत्‍तर भारतीय संघ और यहां स्थित कॉलेज का कायाकल्‍प होता दिख रहा है। नई पीढ़ी में नया जोश दिखाई दे रहा है।

इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि आज गौरव का दिन है। आज की युवा पीढ़ी अपने पुरखों की विरासत जान सके, इसलिए इस लाइब्रेरी को शुरू किया गया है। उन्‍होंने कहा कि दिसंबर माह में उत्तर भारतीय संघ की तरफ से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्वर्गीय आरएन सिंह का सपना था कि उत्तर भारतीय संघ भवन की प्रसिद्धि इतनी फैले कि लोग उसे बाहर से देखने यहां आएं। हम इसी सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एमएमआर रीजन के लोगों को अधिक से अधिक उत्तर भारतीय संघ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री और सांसद रमेश दुबे, पूर्व सांसद हरबंस सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, पूर्व मंत्री नसीम खान,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर विकास मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, राधेश्‍याम तिवारी, जीपी सिंह, शारदा प्रसाद सिंह, रमेश बहादुर सिंह ने संबोधित किया।कार्यक्रम में द्वारिकप्रसाद मिश्रा,देवेन्द्र तिवारी,नंदलाल उपाध्याय,,शिवदत्त सिंह,डॉ राजेन्द्र सिंह मीरा-भायंदर के भाजपा अध्यक्ष रवि व्यास, हरीश सनस,कन्हैयालाल सराफ, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह,मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह और अजय सिंह, मुंबई कांग्रेस उत्तरभारतीय मोर्चा कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली,अनिल त्रिवेदी,रामबक्श सिंह,अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय, पत्रकार उपस्थित थे।

कार्यक्रम के समापन पर उत्तर भारतीय संघ कुर्ला शाखा के अध्यक्ष महेश गुप्ता,लल्लन गुप्ता,पवन गुप्ता और यश गुप्ता ने विशाल पुष्पहार से मंच पर आसीन सभी अतिथियों का सामूहिक रूप से स्वागत किया। 

कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...