हैडलाइन

नारपोली गांव के पास सरस्वती इंग्लिश स्कूल है, यहां के विद्यार्थी जाम के बीच पैदल गुजरते हैं

भिवंडी : शहर और आस-पास के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम रहता है। हालात ये हैं कि गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की जान ऐम्बुलेंस में ही चली गई। जाम में फंसी ऐम्बुलेंस सही समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंच सकी। ऐम्बुलेंस आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रही।

मालूम हो कि भिवंडी की सड़कों की हालत बद से बदतर होने एवं यातायात पुलिस की उदासीनता के कारण शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम रहता है। कल्याण नाका, धामनकर नाका, अंजुरफाटा, आसबीबी नाका, जकात नाका, वंजारपट्टी नाका, चाविंद्रा एवं साईबाबा सहित शहर के विभिन्न नाकों पर खड़ी यातायात पुलिस जाम को नियंत्रित करने में कम वाहनों की जांच में ज्यादा व्यस्त रहती है। यही नहीं, यातायात पुलिस ने यातायात वॉर्डन भी रखे हैं, जो वाहनों का पीछा कर उन्हें पकड़ते हैं।

जाम में फंसी ऐम्बुलेंस

वासिंद स्थित मैकडोनाल्ड होटल के पास एक कंपनी में चौकीदार भानसिंह दयाल (५०) को शनिवार शाम सड़क पार करते तेजगति से जा रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। भानसिंह दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए ऐम्बुलेंस से भिवंडी लाया जा रहा था, लेकिन भिवंडी के वंजारपट्टी नाके पर शाम लगभग साढ़े ७ बजे यातायात जाम होने के कारण ऐम्बुलेंस फंस गई। रात लगभग ८ बजे जब तक जाम से निकलकर ऐम्बुलेंस आईजीएम उप जिला अस्पताल पहुंची, तब तक भानसिंह की जान जा चुकी थी।

कई किमी लंबा जाम: बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर मुंबई, पुणे सहित दक्षिण भारत की ओर जाने वाले हजारों की संख्या में बड़े वाहन चलते हैं, जिन्हें वसई तालुका के चिंचोटी फाटा से भिवंडी तालुका के खारबांव-अंजुरफाटा मार्ग से जाने के लिए पर्यायी मार्ग दिया गया। बड़े वाहनों के आवागमन के कारण यह राज्य मार्ग पिछले कई दिनों से जाम हो जाता है। लगभग ७ लंबा जाम यहां देखा जा सकता है। २२ किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए बड़े वाहनों को ८ घंटे तक लग जाते हैं।

 मुंबई-अहमदाबाद हाइवे स्थित वर्सोवा पुल की मरम्मत लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सुबह-शाम यहां भारी जाम की समस्या हो रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्सोवा पुल की मरम्मत के कारण इस पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। गुजरात से मुंबई, ठाणे व अन्य राज्यों को जाने वाले बड़े वाहनों को नायगांव स्थित चिंचोटी-कामन के रास्ते भिवंडी व ठाणे के लिए डायवर्ड किया गया है, लेकिन मुंबई जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह पुल खुला है। भाईंदर के घोडबंदर, ठाणे जाने वाला मुख्य मार्ग व मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के नायगांव तक भारी जाम रहता है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष जब पुराने पुल की मरम्मत कार्य चल रहा था, उस वक्त बारी-बारी से दोनों तरफ से गाड़िय़ों को छोड़ा जाता था। उस समय इतनी परेशानी नहीं हुई। इस बार प्रशासन ने सही तरीका नहीं अपनाया है।



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...