हैडलाइन

काशी की विकास के मॉडल की पूरे विश्व में चर्चा: उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह

काशी की विकास के मॉडल की पूरे विश्व में चर्चा: उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह 


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की तस्वीर बदल कर रख दी है। काशी का विकास मॉडल दूसरे प्रदेशों के लिए नजीर बन रहा है पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल रहा है। सात सालों में विकास का पहिया ऐसा घूमा की काशी का कायाकल्प हो गया। यह विचार आज उत्तर भारतीय संघ मुंबई के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने काशी पत्रकार संघ के आमंत्रण पर पराड़कर स्मृति भवन में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि काशी के विकास का लाभ पूरे पूर्वांचल को मिलेगा। हिंदी पत्रकार संघ मुंबई के अध्यक्ष और हमारा महानगर के संपादक आदित्य दूबे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों की महती भूमिका है। संतोष आरएन सिंह ने आगे बताया कि गोरखपुर में वे अपने स्व.पिताजी आरएन सिंह की स्मृति में डायलिसिस सेंटर की स्थापना  कर रहे हैं जहां पर मात्र ₹1 में डायलिसिस प्रक्रिया होगी।इस डायलिसिस सेंटर का पहली जनवरी 2023 को शुभारंभ संभावित है। उन्होंने बताया की उनके पिताश्री ने ही उत्तर भारतीय संघ की स्थापना की थी जिसके माध्यम से सेवा कार्य को वे अंजाम देते थे।उनके काम को मैं आगे बढ़ा रहा हूं।

स्वागत संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह और संचालन महामंत्री डॉ. अत्रि भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्दन रुपानी ने किया।

इस अवसर पर सर्व श्री आर संजय, राजेश राय, सुरेश चंद्र मिश्रा, डॉ. विकास सिंह, देव कुमार केसरी, शंकर चतुर्वेदी, विमलेश कुमार चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, हरी बाबू श्रीवास्तव, विजय शंकर गुप्ता, मुन्ना लाल साहनी आदि उपस्थित थे..


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...