हैडलाइन

किसी की बिजली मत काटो अडानी इलेक्ट्रिसिटी को चेतावनी

मुंबई : मुंबई कांग्रेस ने  अडानी इलेक्ट्रिसिटी के अंधेरी स्थित दफ्तर के बाहर मोर्चा प्रदर्शन किया। मोर्चे का नेतृत्व कर रहे मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कंपनी को चेतावनी दी कि किसी भी उपभोक्ता की बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए।

सोमवार को कांग्रेस के निरुपम अपने समर्थकों के साथ कंपनी के अंधेरी स्थिति ग्राहक शिकायत निवारण केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने वहां शिकायत लेकर आए बिजली उपभोक्ताओं से बात की और उनकी समस्या जानी। उपभोक्ताओं से बात करने के बाद निरुपम ने आरोप लगाया कि ग्राहक शिकायत निवारण कैंप सिर्फ आंख में धूल झोंकने का उपक्रम हैं।

एमईआरसी ने अडानी कंपनी को ०.२४ प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने की अनुमति दी थी, इसके बावजूद कंपनी ने ५० प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हुए बिल ग्राहकों को भेजे हैं। जो लोग इन बढ़े हुए बिजली के बिलों की शिकायत कर रहे हैं, उनके बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। निरुपम ने कंपनी के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की और चेतावनी दी कि जब तक उपभोक्ता की शिकायत का निवारण नहीं होता, तब तक उसका बिजली कनेक्शन काटा गया, तो कांग्रेस कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरु करेगी।

उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों को बताया कि जिन लोगों के घर में १ पंखा और एक बल्ब है उन्हें भी ढाई से तीन हजार रुपये का बिल भेजा जा रहा है। जो लोग रोज कमाते खाते हैं वे इतना पैसा कैसे भर पाएंगे। अलावा इसके उपभोक्ताओं को बिल भरने की आखिरी तारीख से एक दिन पहले बिजली के बिल मिल रहे हैं। आखिरी तारीख तक बिल नहीं भरा तो कंपनी जुर्माना भी वसूल रही है। निरुपम ने कहा कि इस तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Most Popular News of this Week

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...