हैडलाइन

आग हादसों ने बढ़ाई मुंबई के लोगों की चिंता

मुंबई, मुंबई में सोमवार को अंधेरी इलाके के कामगार अस्पताल से शुरू हुए अग्निकांड का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। नरिमन पॉइंट के पांच सितारा ट्राइडेंट होटल, वर्ली दूरदर्शन केंद्र और मझगांव के एक होटल में भी आग लगने की खबरें हैं। आग लगने के इन हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  ट्राइडेंट के शॉपिंग मॉल में आग 

शहर के लक्जरी होटल ट्राइडेंट सहित दो होटलों में बुधवार की रात आग लगने की घटनाएं हुईं। हालांकि इनमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित ट्राइडेंट होटल के भूतल स्थित एक शॉपिंग सेंटर में रात 11 बजकर चार मिनट पर आग लग गई। आग करीब 2,000 वर्ग फुट में फैले शॉपिंग सेंटर में लगी, जिसे देर रात एक बजे तक बुझा दिया गया। 

मझगांव के अफजल होटल में नुकसान 

एक अन्य घटना में दक्षिण मुंबई के ही मझगांव क्षेत्र के अफजल होटल में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना विभाग को रात लगभग 11.37 बजे मिली। आग पर रात सवा एक बजे तक काबू पा लिया गया। आग से होटल की वायरिंग, चिमनी और अन्य कुछ चीजों को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

दूरदर्शन केंद्र में लगी आग 

वर्ली स्थित दूरदर्शन केंद्र की दूसरी मंजिल में गुरुवार को सुबह आग लग गई। आग की वजह से एफएम का प्रसारण रोकना पड़ा। फायर ब्रिगेड कर्मचारी तुरंत पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, वरना आग भीषण रूप ले सकती थी। आग की वजह से दूसरी मंजिल को काफी नुकसान पहुंचा है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी, ऐसा अनुमान है। 

कामगार अस्‍पताल में मरने वालों की संख्‍या 10 पहुंची 

उधर, अंधेरी के कामगार अस्पताल में आग लगने की घटना में झुलसे एक और व्यक्ति ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। 65 वर्षीय इस व्यक्ति की मौत से अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आग से झुलसे 116 लोगों का शहर के सात विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ बच्चे और दमकलकर्मी भी शामिल हैं। नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि इस 325 बिस्तर वाले अस्पताल को दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिला था। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...