हैडलाइन

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सज्जन कुमार

कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दोषी ठहराने और उम्रकैद की सजा देने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दंगा पीड़ितों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुल्का ने कहा कि शीर्ष अदालत रजिस्ट्री ने उन्हें बताया कि सज्जन कुमार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है.

उन्होंने कहा कि दंगा पीड़ित इस मामले में सज्जन कुमार के पक्ष में एकतरफा सुनवाई रोकने के लिए ‘कैविएट’ पहले दायर कर चुके हैं. हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार को राजनगर क्षेत्र में 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में इस साल 17 दिसंबर को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

यह मामला एक-दो नवंबर 1984 को दक्षिण पश्चिम दिल्ली की पालम कॉलोनी के राजनगर पार्ट एक क्षेत्र में पांच सिखों की हत्या और राजनगर पार्ट दो में गुरुद्वारे को जलाने से जुड़ा है. ये दंगे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या करने के बाद हुए थे.

शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सजा के सिलसिले में आत्मसमर्पण के लिए सज्जन कुमार को 30 जनवरी तक का समय देने से इंकार कर दिया था. जस्टिस एस मुरलीधर और जस्टिस विनोद गोयल की पीठ ने कहा था कि उसको सज्जन कुमार को राहत देने के लिए कोई आधार नहीं दिखता है. समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक अदालत ने पूर्व कांग्रेस नेता से 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने को कहा था.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...