हैडलाइन

शिवसेना की नजरें यूपी की 80 सीटों पर, अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा जाएंगे उद्धव

मुंबई, उद्धव ठाकरे के अयोध्या के सफल दौरे के बाद शिवसेना ने नारा दिया है, 'अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है।' सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव यहां पंढरपुर जा रहे हैं, जहां वह पूजा-पाठ कर साधु-संतों के साथ चंद्रभागा नदी पर महाआरती करेंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पंढरपुर से से लौटकर वह मथुरा और काशी (वाराणसी) जाने की योजना बनाएंगे। शिवसेना के सूत्रों के अनुसार, अभी ठाकरे का पूरा ध्यान पंढरपुर पर है, जहां पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी। इसके बाद ठाकरे काशी जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मतदान क्षेत्र में उन्हें चुनौती देंगे। माना जा रहा है कि ठाकरे वहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे। काशी के दौरे की अंतिम रूपरेखा इस महीने के आखिरी सप्ताह तक तैयार की जा सकती है। काशी के बाद शिवेसना प्रमुख मथुरा भी जाएंगे। 

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर नजर 

राम मंदिर के मुद्दे को शिवसेना हथियाती नजर आ रही है। अयोध्या में साधु-संतों और महात्माओं से मिले अपार समर्थन के बाद पार्टी में नई जान आ गई है। यही वजह है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए शिवसेना बीजेपी से बार-बार सवाल भी कर रही है। अयोध्या दौरे के समय उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को अल्टिमेटम देते हुए यह पूछा कि अयोध्या में मंदिर कब बनाओगे। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार इस पर अध्यादेश लाकर कानून बनाए, शिवसेना समर्थन देने के लिए तैयार है। 

मिशन 2019 के लिए काशी और मथुरा को साधने की तैयारी 

दरअसल, उत्तर प्रदेश शिवसेना के लिए बड़े सपने जैसी जगह है, जहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर शिवेसना की नजर है। पिछले महीने अयोध्या दौरे पर पार्टी को मिले समर्थन से उद्धव और उत्साहित हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब पार्टी यूपी में बड़ी तैयारी में है। यही वजह है कि अब शिवसेना ने अयोध्या के बाद मथुरा और काशी को भी साधने की तैयारी शुरू कर दी है। 



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...