हैडलाइन

एकता व भाइचारे के उद्धेश्य से चेंबूर में हुआ मीडिया चैंपियनशिप 2023 का आयोजन

एकता व भाइचारे के उद्धेश्य से चेंबूर में हुआ मीडिया चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 


ग्लोबल चक्र न्यूज़ डेस्क 

मुंबई: लोगों की सेवा में चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मी, मीडिया , एडवोकेट और सामाजिक संगठनों  के लोगों को खेल के माध्यम से  एकजुट करने और उनके तनाव को दूर कर मनोरंजन के दो पल प्रदान करने के उद्देश्य से चेंबूर जवाहर स्कूल में टर्फ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमे १६ टीमों ने हिस्सा लिया. आर सी एफ टीम ने इंडिया टीवी को हराकर इस मीडिया चैंपियनशिप पर अपना कब्ज़ा जमा लिया.

इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) नगरसेविका अंजलि नाईक और आरसीएफ के सीएसआर विभाग के प्रमुख संजय खामकर ने किया. जबकि शिवसेना नगरसेवक अनिल पाटणकर , आरसीएफ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब घावटे , राष्ट्रीय वॉलीबॉल एसोसिएशन  सचिव संजय नाइक और दोपहर का सामना के निवासी संपादक अनिल तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आचार्य 90 एफएम के प्रमुख व शिवसेना उपनेता सुबोध आचार्य, झेब्रो फाऊंडेशन के अध्यक्ष आशिष गडकरी,  लायंस क्लब ऑफ चेंबूर के अध्यक्ष  अँड  लक्ष्मण कनल और आरसीएफ  के सीएसआर विभाग के प्रमुख संजय खामकर,  समाजसेवक विजय सिंह,  समाजसेवक रमेश लोहाना , राजाभाऊ सोनटक्के, पूर्व नगरसेवक अनिल पाटणकर और पूर्व नगरसेविका अंजली नाईक सहित कई मान्यवरो ने मुख्य रूप से भूमिका निभाई.

सांसद राहुल शेवाळे और विधायक मंगेश कुडाळकर ने अपना विशेष सहयोग प्रदान कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की.

इस टूर्नामेंट में साम टीवी, इंडिया टीवी,  टाइम्स नाउ, उपनगर पत्रकार एसोसिएशन,  हिंदी पत्रकार संघ,  गरवारे इन्स्टिटय़ूट,  आरसीएफ पुलिस स्टेशन , आरसीएफ , मैक्स महाराष्ट्र, पुढारी न्यूज,  मीडिया स्पोर्ट्स अकैडमी सहित दो महिलाओं की  टीम 'वुमन जर्नलिस्ट एसोसिएशन' और 'बेलापूर कोर्ट महिला एडवोकेट' की टीमों ने हिस्सा लिया. 

ग्लोबल टीवी की प्रमुख संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन महिला पत्रकार संजना गांधी समाजसेवक अनिल वाधवा, उपनगर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य और  फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने किया. 

एबीपी न्यूज के प्रशांत बढ़े और मटा ऑनलाइन के चेतन ने इस टूर्नामेंट का सूत्र संचालन किया. पत्रकार आनंद श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया.



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...