हैडलाइन

बांद्रा स्टेशन पर 3 टिकट कलेक्टर्स ने मिलकर यात्री को लूटा, फिर दी धमकी

मुंबई पश्चिम रेलवे में एक यात्री से लूटपाट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां तीन टीटीई ने मिलकर एक यात्री को न सिर्फ लूटा, बल्कि शिकायत करने पर देख लेने की भी धमकी दी. इस मामले में मुंबई जीआरपी ने तीन टिकट कलेक्टर्स के खिलाफ यात्री से लूटपाट करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला मुंबई के बांद्रा स्टेशन का है. रेलवे पुलिस के बोरीबाली जाने वाली एक लोकल ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक यात्री उतरा था. तभी एक टीटीई ने उसे रोक लिया. टीटीई ने पहले उसे चेक किया उसके बाद जब यात्री आगे की तरफ बढ़ा तो उसे दूसरे टीटीई ने रोक लिया. यात्री ने उसे बताया कि वह सामने खड़े टीटीई ने उसका टिकट चेक कर लिया है, लेकिन उसके बावजूद दूसरा टीसी नहीं माना. उसके जबरदस्ती करने पर यात्री ने उससे आईडी कार्ड दिखाने का निवेदन किया. यात्री की इस मांग पर वह भड़क गया. इसके बाद दो पुरष टीटीई और महिला टीटीई उसे कमरे में लेकर गए. वहां उन्होंने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी. उसका पर्स छीनकर उसमें से 4 हजार रुपये निकाल लिए. जीआरपी के मुताबिक आरोपी टिकट कलेक्टर्स ने यात्री के आपस ट्रेन का सही पास होने के बावजूद 2080 रुपये की रसीद पकड़ा दी, जबकि रेलवे नियम के मुताबिक एक टीटीई किसी बिना टिकट यात्री से जुर्माने के तौर पर लगभग 400 रुपये ही वसूल सकता है. यात्री ने 18 दिसंबर को जीआरपी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी टिकट कलेक्ट्रर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं सूत्रों की माने तो जीआरपी की प्राथमिक जांच में यात्री की शिकायत सही पाई गई है. जीआरपी ने इसकी एक रिपोर्ट पश्चिम रेलवे के डीआरएम को भी सौंप दी है. इतना ही नहीं जीआरपी आरोफियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर उनके गिरफ्तार करने की तैयार कर कर रहा है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...