हैडलाइन

वर्षा गायकवाड़ ने सेवादल के कार्यों की सराहना की

वर्षा गायकवाड़ ने सेवादल के कार्यों की सराहना की


●ग्लोबल चक्र न्यूज डेस्क 

मुंबई: सेवादल मुंबई कांग्रेस का बल है।मुंबई कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष और कभी ना हार मानने वाले कांग्रेस के कट्टर समर्थक सतीश मनचंदा के नेतृत्व में सेवादल के सिपाही मुंबई में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समर्पण और बिना किसी स्वार्थ की भावना से काम कर रहे हैं।चाहें मुंबई कांग्रेस कमेटी का कोई भी अध्यक्ष बने सेवादल को कोई भी फर्क नही पड़ता है।सतीश मनचंदा सभी नेताओं के साथ तालमेल बैठाने में माहिर हैं।  

उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस कमेटी की नव निर्वाचित अध्यक्षा पूर्व मंत्री और धारावी विधानसभा से कई वर्षों से लागातार कांग्रेस की विधायिका बनने वाली वर्षा गायकवाड़ ने कही।

वर्षा गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस कमेटी सेवादल के अध्यक्ष सतीश मनचंदा के संयोजन में आयोजित महीने के अंतिम रविवार को कुर्ला (पूर्व) में (ध्वजारोहण) झंडा वंदन कार्यक्रम में बोल रही थी।  

उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि मैं चाहती हूँ कि माह में केवल एक बार ही नहीं बल्कि सतीश मनचंदा के मार्गदर्शन में सभी जिलों में दो बार ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हो।सेवादल अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस के कार्यों को जन जन तक पहुँचने का काम करे।इससे मनपा और एमपी,एमएलए के चुनाव में निश्चित रूप से मुंबई में कांग्रेस को लाभ मिलेगा। 

वर्षा गायकवाड़ ने अपने भाषण के समापन पर सतीश मनचंदा से इस बात के लिए अपील किया कि आगामी 31 जुलाई से पहले वार्ड स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दें ताकी चुने हुए पदाधिकारी अपने विभाग में सक्रिय रूप से लोगों का काम करें।

इस मौके पर मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जियाउर रहमान वाहिदी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रियतमा सावंत,जयश्री रणदिवे,प्रदीप राजा वाड़ा,राजेश मेवाती,डॉ दीपा चक्रवर्ती,नियति ओभान,विनोद गुप्ता, रामसेवक यादव,नवीन कुमार सिलवंत,रमेश विश्वकर्मा,जकीउल्लाह कुरेशी,जसवंत सिंह,धरमीत पंकज राय,सरफराज सैयद,यास्मीन सैयद सहित ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख के अलावा सेवादल के सैकड़ों पदाधिकारी ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल थे।

कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि वर्षा गायकवाड ने आसमान में तिरंगा फहराकर देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।सतीश मनचंदा ने उन्हें शाल और गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।

पहचान परेड में मोहम्मद मुकीम शेख का अभिवादन स्वीकार करते हुए वर्षा गायकवाड तस्वीर में दिखाई दे रही हैं।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...