हैडलाइन

बेंगलुरू बुल्स को बंगाल वॉरियर्स ने दी मात, पटना बाहर होने के कगार पर

 बंगाल वॉरियर्स ने बुधवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग पीकेएल) के छठे सीजन के मैच में बेंगलुरू बुल्स को 37-31 से हरा दिया. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. मुकाबला काफी रोमांचक रहा, बेंगलुरू 10वें मिनट में 8-7 से आगे थी. उसने मेजबान टीम के तमाम प्रयासों को नाकाम करते हुए पहले हाफ का अंत 15-12 की बढ़त के साथ किया.

दूसरे हाफ में बेंगलुरू ने अपना जलवा जारी रखा. वह 34वें मिनट तक 25-23 से आगे थी लेकिन अगले ही मिनट रान सिंह ने सफल रेड मारते हुए बंगाल को 26-25 से आगे कर दिया. बेंगलुरू ने 26-26 से बराबरी की लेकिन मनिंदर सिंह ने रेड से चार अंक लेकर बंगाल को 30-26 की बढ़त दिला दी. इस बढ़त को किसी तरह मेजबान टीम ने कायम रखा और जीत हासिल की. गुजरात जोन-ए में शीर्ष स्थान पर है. वह पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुका है. जोन-बी में पटना पाइरेट्स की टीम तीसरे स्थान पर है और वह प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जोर लगाएगी. जोन-बी से अब तक बेंगलुरु बुल्स और बंगाल वॉरियर्स ही क्वालिफाई करने में सफल रहे हैं.

दूसरी ओर, गुजरात फार्च्यूनजाइंट्स ने बुधवार को यहां अंतर क्षेत्र वाइल्ड कार्ड प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में पिछले चैंपियन पटना पाइरेट्स को 37-29 से हराया. इस हार से पटना की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है. गुजरात की जीत में उसके डिफेंस की अहम भूमिका रही. कप्तान सुनील कुमार ने पांच टैकल अंक बनाए. ईरान की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हादी ओशतोराक ने उनका अच्छा साथ दिया. पटना की ओर से प्रदीप नरवाल ने 10 रेड अंक बनाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...