हैडलाइन

आंखों के उपचार की नई मशीन मुंबई में

आंखों के उपचार की नई मशीन मुंबई में 


●आनंद श्रीवास्तव 

मुंबई:आंखों के उपचार की अब तक की सबसे नई तकनीक एडवांस्ड फेमटोलेज़र और ज़ीमर ऑप्थेलमिक सिस्टम्स एजी वाली फेम्टो जेड़8 नियो मशीन ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दस्तक दे दी है। स्विटज़रलैंड में निर्मित इस सबसे भरोसेमंद तकनीक वाली मशीन से आंख की हर छोटी-बड़ी बीमारी का सफल इलाज किया जा सकेगा। केवल मुंबई या महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि संपूर्ण पश्चिम भारत में इस तकनीक वाली यह पहली मशीन है। मुंबई में पहली बार नेत्रों के उपचार इस मशीन से किया जा रहा है। यह तकनीक लेज़र कैटरैक्ट (मोतियाबिंद) सर्जरी, लेजर कार्निया ट्रांसप्लांट, लेज़र विज़न करेक्शन और और लेजर केराटोकोनस रिंग सर्जरी जैसे ऑपरेशन करने में सक्षम है। 

ज़ीमर ऑप्थेलमिक सिस्टम्स एजी लो ऊर्जा वाले फेमटोसेकंड लेजर में अग्रणी रहा है। मुंबई के सबसे बेहतरीन आई हॉस्पीटल्स में से एक केनिया आई हॉस्पिटल में फर्स्ट जनरेशन क्लासिक ज़ीमर फेमटोसेकंड लेजर का उपयोग सन 2010 से किया जा रहा है। यह लेजर कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करने वाली एशिया की पहली और लेज़र विज़न करेक्शन करने वाली मुंबई और महाराष्ट्र की पहली मशीन थी। मल्टीपल आई लेजर सर्जरी करने में सक्षम अत्याधुनिक और दुर्लभ पेटेंटेड सीई अनुमोदित फेमटोसेकंड लेजर तकनीक से दुनिया भर में आंख की विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लाखों लोगों को लाभ हुआ है। ज़ीमर फेम्टो जेड़8 नियो मशीन दुर्लभ और मजबूत डिज़ाइन वाली सॉलिड-स्टेट लेजर मोबाइल मशीन है। इस मोबाइल मशीन से इस शहर या दूसरे किसी भी शहर में स्थित किसी भी अस्पताल में मरीज़ का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।

ज़ीमर ऑप्थेलमिक सिस्टम्स एजी से संबद्ध केनिया आई हॉस्पिटल में हाल ही में एडवांस्ड, प्रीमियम कटिंग-एज फेमटोसेकंड लेजर टेक्नॉलॉजी वाले फेम्टो जेड़ 8 नियो मोबाइल मशीन से आंख का उपचार शुरू किया गया है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...