हैडलाइन

बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर लगी आग, पांच की मौत

मुंबई, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर में गुरुवार को सरगम सोसायटी की एक 15 मंजिली बिल्डिंग में आग लग गई। आग इस बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर लगी। अब तक इस हादसे में पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है और आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी इस फ्लोर पर फंसे हो सकते हैं। मरने वालों के अलावा दो लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। मृतकों में 4 महिलाएं हैं। सरगम सोसायटी तिलक नगर में गणेश गार्डन के पास स्थित है। शुरुआत में इस आग को लेवल-2 का माना गया था लेकिन बाद में इसे लेवल-3 घोषित कर दिया गया। अग्रनिशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पूरी बिल्डिंग पर धुआं भर गया  है। इस धुएं की वजह से राहत और बचाव कार्य में देरी हो रही है।  राजावाडी अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. विद्या ठाकुर ने बताया, 'मृतकों के शरीर पर जलने के ज्यादा निशान नहीं थे। संभवत: मौत दम घुटने से हुई है।' मिली जानकारी के अनुसार, लोकमान्य टिलक टर्मिनस के पास स्थित संग्राम बिल्डिंग में शाम 7:51 बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉम्पलेक्स के बी विंग में लगी आग कुछ ही देर में तेजी से फैलने लगी। तीन विंग वाली इस सोसायटी के कंपाउंड में पार्क गाड़ियों के कारण फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की कोशिशों से कई लोगों को बाहर निकाला जा सका।  



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...