हैडलाइन

दोस्तों के साथ तैरने गए 17 वर्षीय छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

दोस्तों के साथ तैरने गए 17 वर्षीय छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत



नवी मुंबई। वाशी के फादर एग्नेल कैम्प के स्विमिंग पूल में तैरने गए एक छात्र की तैरते समय डूब कर मृत्यु होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शनिवार दोपहर की है. मृत्य छात्र मयूर आदिनाथ धामले (17) फादर एग्नेल कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहा था।

जानकारी अनुसार इस घटना का मृत्य मयूर नेरुल में रहता था एंव वाशी के फादर एग्नेल कॉलेज में 11वीं में पढ़ रहा था. हाल ही में उसकी 11वीं की परीक्षा हुई थी.  इसलिए मयूर और उसके कक्षा के अन्य छात्र वाशी के फादर एग्नेल कैम्प के स्विमिंग पूल में तैरने जाते थे.  शनिवार दोपहर को मयूर और उसके कक्षा के दोस्त स्विमिंग पूल में तैरने गए थे. इस दौरान मयूर का तैरते समय दम घुटने से वह स्विमिंग पूल में डूब गया.  इसके बाद मयूर को तुरंत बाहर निकाल कृत्रिम सांस देने की भी कोशिश की गई.  लेकिन कोई फायदा नहीं होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत होने का बताया गया. इस घटना के बाद वाशी पुलिस मौके पर पहुंच निरीक्षण की. साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई.  इसके बाद वाशी पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...