हैडलाइन

महिला से जमानत दिलाने के नाम पर डकार गया 30 लाख, सेटिंग बाज़ फरार

मुबंई उपनगर अंधेरी के ओशिवरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जमानत दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, और अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

अंधेरी एलिटा अपार्टमेंट के 15वें मंजिल पर समाज शाखा ने, फोन पर सट्‌टा लगाते समय तीन को किया गिरफ्तार था। मौके से 71 हजार रुपये कैश, वाई-फाई मॉडम, 13 मोबाइल फोन, मोबाइल सिग्नल बूस्टर एंटीना, 3 लैपटॉप, समेत कई सामान मिले थे। आरोपितों की पहचान शनी ठाकुर, उसके मौसी का लड़का तरूण ठाकुर, उसका दोस्त दिपक कपूर गोरा के रूप में हुई थी।)

मुबंई शशी ठाकुर नामक महीला अंधेरी के लोखंडवाला नारवूड कांम्प्लेक्स मे अपने परिवार के साथ रहती हैं। उसका बेटा शनी 34 भी साथ मे रहता था। पिछले साल अगस्त महीने में भारत और श्रीलंका का एकदिवसीव मैच हो रहा था। उस मैच पर सट्टा लगाने के जुर्म में पुलिस ने शनि ठाकुर,मौसेरे भाई तरूण ठाकुर, दोस्त दिपक कपूर को गिरफ्तार किया था। तीनो को किला कोर्ट से जमानत नहीं मिली।

शशी ठाकूर जमानत के लिए प्रयास कर रही थी। उसकी एक रिश्तेदार ज्योति सिंह ने योगेन्द्र चतुर्वेदी से मिलवाया, चतुर्वेदी ने जमानत करवाने के लिए 50 लाख की मांग की, दुसरा कोई रास्ता ना होने पर शशी ठाकुर ने अपने गहने बेचे, दोस्तों और रिश्तेदारो के पास से 30 लाख योगेन्द्र चतुर्वेदी के कहने पर उसके सेक्रेटरी को दे दिया। पैसे मिलने पर चतुर्वेदी ने कहा दिवाली के पहले तुम्हारे लड़के की जमानत हो जायेगी। 5 महीने गुजरने के बाद शशी ठाकूर ने ऑन लाइन जमानत स्टेटस जानने की कोशिश की, जहां उसे कुछ भी नजर नहीं आया, और इधर चतुर्वेदी इसका फोन उठाना बंद कर दिया। चतुर्वेदी द्वारा जमानत कराने का आश्वासन दिया गया, किन्तु जमानत नहीं दिलाई और पैसा हड़प लिया।

वहीं जांच अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच होगी, जो भी दोषी होगा उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...