हैडलाइन

नकली सोना देकर ठगी करने वाले छह भारतीय नेपाल में गिरफ्तार

काठमांडू,  नेपाल के भोजपुर इलाके से छह भारतीय नागरिकों को स्थानीय गांववासियों को उनके स्वर्ण आभूषणों को कथित तौर पर नया करने का लालच देकर उन्हें सोने का पानी चढ़े गहनों से बदल देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। हिमालयन टाइम्स समाचारपत्र की खबर के मुताबिक सभी आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं जिन्होंने स्थानीय लोगों को लालच देकर उनके गहनों को नये सिरे से गढ़ने और सोने के आभूषणों को चमका देने का वादा कर उसे नकली सोने से बदल दिया। अखबार ने भोजपुर जिला पुलिस कार्यालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि आरोपियों के पास एक्वा रीजिया था जो हाइड्रोक्लोरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड का रासायनिक मिश्रण है जिसका इस्तेमाल असली सोने को पिघलाने के लिए किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले से फरार होने की तैयारी कर रहे आरोपियों को पकड़ लिया गया। उन्हें हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी गई है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...