हैडलाइन

भीम आर्मी के आजाद पर सरकार की बंदिश, चंद्रशेखर को होटल से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया

मुंबई, शहर में कानून-व्यवस्था खराब होने की आशंका से भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की मुंबई में शनिवार को होने वाली सभाओं और कार्यक्रमों को मुंबई पुलिस ने मंजूरी नहीं दी। उन्हें देर शाम केवल चैत्य भूमि जाने दिया गया। वर्ली स्थित जांबोरी मैदान और दादर के शिवाजी पार्क में उनकी सभा और कार्यक्रम प्रशासन ने अंतिम समय पर रद्द कर दिए। यही नहीं, मुंबई पुलिस ने एहतियातन आजाद को मालाड स्थित मनाली होटल में नजरबंद किए रखा। यहां पुलिस का सख्त पहरा है। हालांकि पुलिस आजाद की नजरबंदी या उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर से इनकार कर रही है। आजाद ने इसे अपने संवैधानिक अधिकार का हनन बताया है।   के नेताओं की गतिविधियों और मुंबई से कोरेगांव जाने वाले अनुयायियों की जानकारी रिकॉर्ड कर रही है। टूर ऐंड ट्रेवल्स पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत रविवार को पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले विद्यापीठ में विद्यार्थियों के साथ होने वाले आजाद के संवाद कार्यक्रम को भी पुणे पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।  पुणे के जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने पत्रकारों को बताया कि भीमा-कोरेगाव के विजय स्तंभ पर आगामी 1 जनवरी को पांच लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। नियंत्रण कक्ष, सूचना केंद्र, ऐबुलैंस, मोबाइल टॉइलेटों और पानी की व्यवस्था की गई है। कोकण क्षेत्र के आईजी विश्वास नागरे पाटील भी वहीं तैनात हैं। जिन लोगों को कोरेगांव भीमा और आसपास के इलाकों में प्रवेश करने से रोका गया है, उनमें दक्षिणपंथी हिंदू नेता मिलिंद एकबोटे और कबीर कला मंच के सदस्य भी शामिल हैं।  

400 कार्यकर्ता हिरासत में 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुंबई के विभिन्न इलाकों से करीब 400 से अधिक कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इनमें से ज्यादातर को समता नगर, वनराई, दिंडोशी, दादर, शिवाजी नगर, वर्ली, घाटकोपर और विक्रोली पुलिस ने हिरासत में लिया। भीम आर्मी और दलित संगठनों की नामचीन हस्तियों को भी पुलिस नजरबंद करने या हिरासत में लेने की योजना बना रही हैं, ताकि कोरेगांव हिंसा जैसी कोई घटना का मुंबई में न हो सके। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने आजाद से मुलाकात की और सरकार के इशारे पर आजाद को नजरबंद किए जाने की पुष्टि मीडिया से की। इस बाबत मुंबई पुलिस कुछ भी कहने से कन्नी काट रही है। 



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...