हैडलाइन

हीट स्ट्रोक कंट्रोल रूम का आयुक्त ने लिया जायजा

हीट स्ट्रोक कंट्रोल रूम का आयुक्त ने लिया जायजा


पनवेल। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, हीट स्ट्रोक की आशंका के चलते मनपा के 23 आरोग्य वर्धिनी केंद्र में हीट स्ट्रोक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. आयुक्त डाॅ.  प्रशांत रसाल ने सोमवार को हीट स्ट्रोक नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर आरोग्य वर्धिनी केंद्र के विभिन्न सेवा सुविधाओं का जायजा लिये. आयुक्त डॉ. प्रशांत रसाल ने नागरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खारघर 5 और तलोजा फेज 2 नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हीट स्ट्रोक नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किये. इस दौरान उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद गोसावी, आरोग्य विभाग प्रमुख अनिल कोकरे, प्रभाग अधिकारी जितेंद्र मढवी सहित अन्य अधिकारी- कमर्चारी उपस्थित थे. इस दौरान पर आयुक्त ने आरोग्य वर्धिनी केन्द्र में उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा किये. मनपा की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा हुई.  इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया।



पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान बढ़ता देखा जा रहा है. बढ़ती गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ने से लू लगने की संभावना रहती है. राज्य सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन ने भी लू को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किये हैं. इसी के तहत मनपा की ओर से हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए एहतियात के तौर पर 9 आरोग्यवर्धिनी केंद्रों में हीट स्ट्रोक कंट्रोल रूम में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया गया है. साथ ही शेष 6 नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, दो आपला दवाखाना और 6 आरोग्य वर्धिनी उप-केंद्रों में हीट स्ट्रोक नियंत्रण कक्ष के तहत एयर कूलर स्थापित किए गए हैं. इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध की गयी है.  हीट स्ट्रोक नियंत्रण कक्ष मरीजों को बाहरी तापमान से कम तापमान पर रखकर अस्थायी राहत प्रदान कर सकता हैं. इसके साथ ही मनपा के नागरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड सपेजिंग और गर्मी से परेशान मरीजों के लिए ओआरएस कॉर्नर तैयार किया गया हैं। 


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...