हैडलाइन

आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन न हो, इस पर सख्ती से ध्यान दें- आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे

आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन न हो, इस पर सख्ती से ध्यान दें- आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे




नवी मुंबई। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अनुरूप सभी जगह आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. आचार संहिता का पालन के लिए विभागीय स्तर पर सख्ती से सतर्क रहें एंव किसी भी प्रकार से आचरण का उल्लंघन ना हो सके इसका ध्यान दें, ऐसा निर्देश मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने समीक्षा बैठक में दिये।


आदर्श आचार संहिता के अनुसार प्रचार बोर्ड की अनुमति दी जाएं. अनुमति देते समय सभी को समान न्याय दें. इसी प्रकार प्रचार के लिए मैदान उपलब्ध कराने पर भी समान भूमिका रखें. इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी भी प्रकार से बिना अनुमति के होर्डिंग्स, बैनर, झंडे न लग सके.  इसका उल्लंघन करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये. साथ ही निजी संस्थाओं के विज्ञापन भी हटाए जाएं.  उद्घाटन और शुभारंभ की आधारशिलाओं को ढका जाएं. सभी सह. आयुक्त और सभी आठ मंडलों के विभागीय अधिकारी क्षेत्रीय स्तर पर स्वयं निरीक्षण करें और ऐसे सभी मामलों पर गंभीरता से ध्यान दें, ऐसा आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए. इसी प्रकार एनएमएमटी की बसों एवं बस स्टेशनों पर भी बिना अनुमति के कोई भी बोर्ड ना लग सके इसपर भी ध्यान देने के निर्देश दिये. आयुक्त ने लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का बेहतर उपयोग कर व्यापक जन जागरूकता निर्माण करने का भी निर्देश दिए.  इसमें आयुक्त ने निर्देश दिये कि विभागीय कार्यालय स्तर पर मतदान जागरूकता कक्ष स्थापित किया जाए और इस कक्ष के माध्यम से नागरिकों को मतदान, उनके मतदाता क्रमांक एवं मतदान केन्द्र आदि के बारे में जानकारी दी जाये. इसी प्रकार आयुक्त ने अपने-अपने विभागीय क्षेत्रों में सोसायटी, कॉलोनियों, औद्योगिक समूहों में जाकर मतदान के प्रति जनजागरूक करने के भी निर्देश दिये।


मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश

लोकसभा चुनाव में प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर जनजागरूकता करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, मॉल, मार्ट, सिनेमा, थिएटर, सार्वजनिक कार्यालय, अस्पताल, सभागार, पार्क जैसे व्यस्त स्थानों पर विभिन्न प्रचार माध्यमों के माध्यम से मतदान के प्रति जनजागरुकता करने के निर्देश दिए. इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया का भी प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए और एनएमएमटी बसों पर बोर्ड लगाकर और बसों में ऑडियो निर्देश प्रसारित करके जन जागरूक करने का सूचित किये।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...