हैडलाइन

नवी मुंबई में 5 अनाधिकृत स्कूल

नवी मुंबई में 5 अनाधिकृत स्कूल


नवी मुंबई। आखिरकार नवी मुंबई मनपा के शिक्षा विभाग ने नवी मुंबई शहर के 5 अनाधिकृत स्कूलों की लिस्ट प्रसिद्ध की है. हालांकि चौकानेवाली बात यह है कि पिछले वर्ष भी नवी मुंबई में 5 अनाधिकृत स्कूल थे इस वर्ष भी वही स्कूल अब भी सुरु होने का देखा गया है. इसके इन अनाधिकृत स्कूलों को शिक्षा विभाग का कोई भय नही होने से नागरिको द्वारा तरह तरह के सवाल किए जा रहे है।


आर.टी.ई. अधिनियम 2009 की धारा-18 के तहत कोई भी नया स्कूल बिना मान्यता के नहीं चलाया जा सकता. नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 5 प्राथमिक विद्यालय मार्च 2024 के अंत तक सरकार/नवी मुंबई मनपा की मंजूरी के बिना अवैध रूप से चलने का देखा गया है. जिसके कारण संबंधित स्कूल प्रबंधकों को अपने स्कूल के छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए अभिभावकों से संपर्क करके निकटतम मनपा या अन्य मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में दाखिला दिलाने और बिना अनुमति के शुरू किए गए स्कूल को तत्काल बंद करने का निर्देश मनपा ने दिया है. अन्यथा कार्यवाई की चेतावनी भी मनपा ने दिया है. इसके अलावा छात्रों के पालकों से इन स्कूलों में दाखिला न लेने की अपील की है।


ये है अनाधिकृत स्कूल 


इस्माइल एज्युकेशन ट्रस्ट, मुंबई की अल मोमीन स्कुल, आर्टिस्ट व्हिलेज, सेक्टर-8 बी, सी.बी.डी. बेलापूर.

ग्लोबल एज्युकेशन ट्रस्ट, अग्रीपाडा, मुंबई की इकरा ईस्लामिक स्कुल ॲण्ड मक्तब, सेक्टर-27, नेरूल

आटपती एज्युकेशन ट्रस्ट, नेरूल, सिवूडकी ऑर्किडस् द इंटरनॅशनल स्कुल (CBSE), सीवुड, सेक्टर-40, नेरूल.

इलिम फुल गोस्पेल ट्रस्ट, ऐरोली की इलिम इंग्लिश स्कुल, आंबेडकर नगर, रबाले

मारानाथ संस्था की शालोम प्रि प्रायमरी स्कुल, शिवशक्तीनगर, शर्मायी मंदिर रोड, तुर्भे स्टोअर्स, नवी मुंबई.


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

मुंद्रा पोर्ट ने रचा इतिहास,...

अदाणी पोर्ट्स के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट ने भारत के समुद्री एवं...