हैडलाइन

विश्व कप की निराशा से उबरकर ओलिंपिक पर ध्यान लगाने की जरूरत: मनप्रीत

नई दिल्ली, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने शनिवार को कहा कि टीम को पुरूष हॉकी विश्व कप में क्वॉर्टरफाइनल में मिली हार की निराशा से उबरकर 2020 तोक्यो ओलिंपिक के लिये क्वॉलिफाइ करने की चुनौती पर ध्यान लगाने की जरूरत है। पुरुष टीम अब सत्र की शुरुआत मार्च में मलयेशिया के इपोह में होने वाले सुल्तान अजलन शाह से करेगी और ओलिंपिक क्वालीफायर के लिए भी तैयारियों में जुटेगी। 

मनप्रीत ने कहा, ‘हमारे लिए 2018 की निराशा से उबरकर आगे बढ़ना अहम है। हर टूर्नमेंट से हमें कुछ न कुछ सबक सीखने को मिलते हैं, भले ही नतीजा कुछ भी रहा हो और इस बार भी जब हम फरवरी में राष्ट्रीय शिविर के लिए इकट्ठे होंगे तो एक इकाई के रूप में मिलेंगे और चर्चा करेंगे कि किन चीजों में सुधार की जरूरत है।’ 

उन्होंने कहा, ‘2020 ओलिंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करने का सफर काफी चुनौतीपूर्ण होगा और निश्चित रूप से क्वॉलिफाइ करने का आदर्श तरीका एशियाई खेल जीतकर होता जैसा हमने 2014 में किया था। लेकिन हमें ध्यान लगाए रखना होगा।’ 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...