हैडलाइन

मई महीने के पहले सप्ताह में 244 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

मई महीने के पहले सप्ताह में 244 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त,

50 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना


नवी मुंबई। आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने समीक्षा बैठक में नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं. आदेश अनुसार सिंगल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने के लिए जन जागरूकता करने के साथ-साथ सभी विभागों में प्लास्टिक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें परिमंडल 2 के प्लास्टिक विरोधी विशेष टीम ने उपायुक्त चंद्रकांत तायडे के नियंत्रण में ऐरोली सेक्टर 8 ए में प्रतिबंधित प्लास्टिक वितरित करने वाले एक टेम्पो पर छापे के दौरान लगभग 225 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा जब्त कर 5 हजार की जुर्माना राशि वसूली. इस कार्यवाई में डी.आर.पाटिल, वसंत बाविस्कर, महेश पाटिल, अनिकेत म्हात्रे इन मनपा कर्मचारियों ने अच्छा काम किया. 1 मई से एक सप्ताह के भीतर इस प्रकार नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 10 दुकानों/प्रतिष्ठानों से 50 हजार की जुर्माना राशि वसूली गई है और 244 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया है. जिसमे बेलापुर विभाग में 3 व्यवसायियों/प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 15 हजार रुपये जुर्माना एवं 10 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक, वाशी विभाग में एक व्यापारी के पर कार्रवाई कर 5 हजार दंड और 1 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक, कोपरखैरणे विभाग में भी एक दुकानदार से 5,000 रुपये का जुर्माना और डेढ़ किलो प्लास्टिक जब्त किया गया है।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...