हैडलाइन

तेलंगाना डीजीपी ने शहरी नक्सलवाद को नियंत्रित करने की जरूरत पर बल दिया

हैदराबाद, तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य की पुलिस माओवादियों की मदद करने वालों से सख्ती से निपटेगी। साथ ही उन्होंने ‘‘शहरी नक्सलवाद” को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया। वार्षिक संवाददाता सम्मलेन में यहां उन्होंने कहा, “हम बहुत दृढ़ता से यह मानते हैं कि माओवादियों के भूमिगत काडर को नियंत्रित करने के लिए शहरी नक्सलवाद पर लगाम लगाना जरूरी है। तेलंगाना पुलिस माओवादियों की मदद करने वालों के खिलाफ बहुत सख्ती से पेश आएगी।” पुणे पुलिस द्वारा लेखक एवं कवि वरवर राव की हैदराबाद से गिरफ्तारी को लेकर पूछे हए एक सवाल पर रेड्डी ने कहा कि वह घटना महाराष्ट्र में हुई थी। एलगार परिषद मामले में माओवादियों से कथित तौर पर संबंध रखने के लिए राव को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा, “अगर यहां ऐसी ही घटना हुई होती तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करते।”



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...