हैडलाइन

पनवेल मनपा के पहले क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र 80 प्रतिशत कार्य पूरा 

पनवेल मनपा के पहले क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र 80 प्रतिशत कार्य पूरा 


पनवेल। पनवेल मनपा की स्थापना के बाद पहली बार मनपा न्यू पनवेल में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कर रहा है. इस क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है एंव जून के अंत तक यह केंद्र बनकर पूरा होने की उम्मीद है. हाल ही में मनपा आयुक्त डाॅ.  प्रशांत रसाल ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्यो की जायजा लिए थे। 

पनवेल मनपा के सदस्यों ने सभागृह में एक प्रस्ताव पारित कर सिडको मंडल से क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए न्यू पनवेल के आदाई सर्कल के पास 28 हजार वर्ग मीटर का एक विशाल भूखंड प्राप्त किया. इस विशाल भूखंड पर खेल का मैदान आरक्षित है, इसलिए मनपा ने यहां क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए एक विशाल मैदान का निर्माण कार्य सुरु किया है. इस प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण पर मनपा करीब 12 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. मनपा के सदस्यों ने इस प्रशिक्षण केंद्र को अगले नौ वर्षों तक मनपा के रखरखाव और प्रशिक्षण के लिए देश के वरिष्ठ क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर के प्रशिक्षण संस्थान को देने का निर्णय लिया है।

एक साल में 100 छात्रों को प्रशिक्षण

वेंगसरकर का प्रशिक्षण संस्थान इस मैदान में एक साल में 100 छात्रों को क्रिकेट की प्रशिक्षण देगा. 100 प्रशिक्षुओं का चयन करते समय पनवेल मनपा से 50, रायगढ़ जिले से 25 और राज्य से 25 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा. जुलाई में इस मैदान के दिलीप वेंगसरकर प्रशिक्षण संस्थान को हस्तांतरित होने के बाद उम्मीद है कि इस साल दिवाली से इस मैदान पर क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा.  वेंगसरकर का संस्था विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से मैदान के रखरखाव का वित्तपोषण करेगा.  साथ ही वेंगसरकर की संस्था को इस मैदान में विभिन्न क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का आयोजन कर इस प्रशिक्षण केंद्र का रखरखाव भी करना होगा।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...