हैडलाइन

केसीआर का चंद्रबाबू नायडू पर हमला, कहा- 'देश के सबसे गंदे नेता और झूठे हैं नायडू'

 हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव शनिवार को उस वक्त भाषा की मर्यादा भूल गए जब उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को 'देश का सबसे गंदा नेता' कह डाला। उन्होंने यह भी कहा कि नायडू 'नेता नहीं बल्कि मैनेजर हैं'। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे केसीआर ने कहा, 'इतना ही नहीं, वह झूठे भी हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आएं और मुझे गलत साबित करें। चंद्रबाबू नायडू बेहद स्वार्थी और बेईमान इंसान हैं।'  बता दें कि 11 दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में केसीआर की पार्टी टीआरएस ने बड़े बहुमत से जीत दर्ज की थी और 13 दिसंबर को केसीआर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह उनका बतौर मुख्यमंत्री दूसरा कार्यकाल है। नायडू पर उनके हमले विधानसभा चुनाव के समय से ही जारी हैं। 

केसीआर का यह विवादास्पद बयान सामने आते ही टीडीपी कार्यकर्ता भड़क गए और विजयवाड़ा में केसीआर का पुतला फूंका। टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री सोमीरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने कहा, 'एक मुख्यमंत्री को दूसरे मुख्यमंत्री के लिए ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता।' 

क्या नायडू अंग्रेजी या हिंदी बोल सकते हैं? 

केसीआर ने कहा कि मैं खुद को आंध्र प्रदेश की राजनीति में शामिल कर नायडू को 'रिटर्न गिफ्ट' दूंगा। उन्होंने कहा, 'मेरा रिटर्न गिफ्ट थोड़ा भारी होगा।' उन्होंने कहा, 'क्या नायडू अंग्रेजी के दो वाक्य या हिंदी में कुछ बोल सकते हैं? वह राष्ट्रीय नेताओं को साथ में लेकर मोर्चा बनाने की बात कर रहे हैं। उनकी कोई विचारधारा नहीं है, सिर्फ स्वार्थ है।' 



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...