हैडलाइन

खारघर शहर में ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा

खारघर शहर में ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा


पनवेल। खारघर शहर में जल्द ही ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने वाला है.  खारघर सेक्टर 2 से पनवेल-सायन हाईवे को जोड़ने वाली सड़क का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है.  विधायक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा रायगढ़ सचिव कीर्ति नवघरे ने लगातार पीडब्ल्यूडी प्रशासन से पत्रव्यवहार करने के बाद इस कार्य की सुरुआत हुई है।

खारघर शहर में बढ़ती जनसंख्या और दिन-ब-दिन बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण यातायात एक बड़ी समस्या बन गई है. आए दिन काफी ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है. खारघर शहर के पनवेल-सायन महामार्ग के दोनों ओर भारी ट्रैफिक जाम रहता है.  इससे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने के साथ वाहन चालकों के बीच विवाद भी देखने को आये दिन मिलता है. ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर कीर्ति नवघरे ने विधायक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग से मांग करते हुवे पत्रव्यवहार शुरू किया था. कीर्ति नवघरे ने मांग की थी कि खारघर सेक्टर 2, 7 और 10 से मुख्य महामार्ग को जोड़नेवाला रास्ता उपलब्ध किया जाए.  उस वक्त खारघर ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर अशोक गावड़े, पूर्व नगरसेविका आरती नवघरे, पूर्व नगरसेवक नरेश ठाकुर ने भी काफी सहयोग किया.  उक्त मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने खारघर 2 से पनवेल - सायन महामार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दी है. जिसके कारण खारघर सेक्टर 2, 8, 10 और कोपरा से सीबीडी - बेलापुर और खारघर हीरानंदानी निकास पर आगे जाने वाले वाहनों का दबाव काफी हद तक कम होगा।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...