हैडलाइन

एनआरआई आर्द्रभूमियों का जल मार्ग साफ़ करें- विधायक गणेश नाईक की चेतावनी

एनआरआई आर्द्रभूमियों का जल मार्ग साफ़ करें- विधायक गणेश नाईक की चेतावनी


नवी मुंबई। पामबीच मार्ग के एनआरआई हाउसिंग कॉम्प्लेक्स डीपीएस स्कूल के पास वेटलैंड में आने वाले खाड़ी के पानी को बंद कर दिया गया है.  इस पानी के लिए रास्ता साफ करें, अन्यथा हम पानी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को नष्ट कर देंगे, ऐसी चेतावनी लोकनेता विधायक गणेश नाईक ने दी है।

 लोकेनता विधायक नाईक ने गुरुवार को इस वेटलैंड का निरीक्षण दौरा किया. पूर्व नगरसेवक नेत्रा शिर्के, पूर्व नगरसेवक गणेश म्हात्रे, विशाल डोलस, गिरीश म्हात्रे, सामाजिक कार्यकर्ता जयंत हुदार, पर्यावरण प्रेमी वीरेन गांधी, रेखा सांखला, संदीप सरीन, सिडको के मुख्य अभियंता श्री.  ब्यास, नवी मुंबई मनपा के अतिरिक्त शहर अभियंता अरविंद शिंदे, वन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.नवी मुंबई को फ्लोमींगी का शहर कहा जाता है लेकिन सिडको के कुछ स्वार्थी अधिकारीयों के कारण यहां के पर्यावरण को नष्ट करने की कोशिश की जा रही हैं.  डीपीएस स्कूल के पास आर्द्रभूमि में खाड़ी का पानी नियमित भरता है. लेकिन इस स्थान पर जेट्टी के निर्माण के कारण वेटलैंड में आने वाला खाड़ी का पानी भरकर बंद किया गया. नतीजा यह हुआ कि पानी सूखने के कारण यहां आने वाले विदेशी फ्लोमिंगो की संख्या काफी कम हो गई है. इस स्थान पर उतरते समय पानी की कमी के कारण कुछ राजहंस जमीन से टकराकर अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

 संबधित अधिकारियों पर मामला दर्ज हो- नाईक

दरअसल यह सारा क्षेत्र मैंग्रोव का हिस्सा है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट ने इस जगह पर किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा रखी है. ऐसा होने के बावजूद इस स्थान पर अनावश्यक घाट बनाकर खाड़ी से इस आर्द्रभूमि क्षेत्र में जाने वाले पानी के उद्देश्य को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. जिसके कारण संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग विधायक नाईक ने की है।

अन्यथा जलमार्ग में आने वाली रुकावटें नष्ट करेंगे- नाईक

किसी भी हालत में नवी मुंबई के पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे. सिडको अधिकारी अगले 15 दिनों में इस वेटलैंड में खाड़ी की पानी नियमित रूप से चालू करने की व्यवस्था करें, अन्यथा जलमार्ग में आने वाली रुकावटें नष्ट करने की चेतावनी नाईक ने दि है. मनपा और सिडको में अधिकांश अधिकारी ईमानदार हैं लेकिन कुछ अधिकारी स्वार्थी हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ अधिकारियों ने यहां के वेटलैंड में आने वाले खाडि पात्र के पानी को रोककर इस भूखंड को बेचने की कोशिश की है. लेकिन हम समेत इस शहर से प्यार करने वाले सभी नागरिक ऐसा नहीं होने देंगे, ऐसा भी नाईक ने कहा।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...